एक ही घर में मिली 9 लोगों की डेड बाॅडी, इलाके में मचा हड़कंप…

सांगलीः महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के सांगली जिले में एक घर में 9 लोगों की लाश मिली है। ये सभी 9 डेड बॉडी एक ही परिवार के लोगों की है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इन सभी मौतों के पीछे आत्महत्या की आशंका जताई है।
9 लोगों की डेड बॉडी मिलने की घटना सांगली के अम्बिकानगर की है। घटना के बाद से इलाकें में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक ये सभी लाशें दो सगे भाइयों के परिवार के सदस्यों की हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को अम्बिकानगर में जहर खाने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। परिवार के सभी सदस्य माणिक वनमोर और पोपट वनमोर नाम के दो भाइयो के हैं।
