गुत्थी सुलझीः मामी के साथ अवैध संबंध बने मौत का कारण…
लुधियाना (टिंका)। पुलिस ने संत विहार में स्थित एक फैक्ट्री में सुरेंद्र सिंह नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए मृतक के मामा व उसके बेटे को काबू किया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
सुरेंद्र सिंह की हत्या उसके अपनी मामी के साथ अवैध संबंधों के चलते हुई थी। उसके मामा ने अपने बेटे और बेटे के दोस्त के साथ मिलकर कत्ल किया था।एडीसीपी गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि पुलिस को नवांशहर के गांव पन्द्रवाल निवासी परविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसका भाई लुधियाना के संत विहार क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता है, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने बारे उसे पता चला और उसे अपने रिश्तेदारों पर शक है। शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने आरोपियों राज सिंह उर्फ राजा और सतनाम सिंह पूर्व सनी को जालन्धर बाईपास के निकट से काबू किया, तो मामले की कलई खुल गई। आरोपी ने बताया कि सुरेंद्र सिंह के अपनी मामी के साथ बीते 10 सालों से अवैध संबंध थे, जो उसकी हत्या का कारण बने। जिन्होंने सनी के दोस्त अमन शर्मा को साथ मिलाकर आरोपी के सिर में राड मारकर व नशीली दवाएं खिलाकर कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की रिट्ज कार भी कब्जे में ले ली है। मामले की जांच जारी है। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।