Malaika Arora ने शेयर कर दी इतनी बोल्ड फोटो, कि सेलेब्स भी पूछ रहे लोकेशन…

नई दिल्लीः बोल्डनेस और हॉटनेस की बात आती है तो बॉलीवुड हसीनाओं का मुकाबला करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल Malaika Arora का है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बिकिनी पहनकर इतनी ज्यादा बोल्ड फोटो शेयर कर दी है कि सेलिब्रिटीज एक्ट्रेस से उनकी लोकेशन पूछ रहे हैं।

Malaika Arora ने सोशल मीडिया पर बिकिनी पहने तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस समंदर के बीचोंबीच खड़े होकर पोज दे रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस इतनी ज्यादा बोल्ड और हॉट लग रही है कि फैंस उनकी इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Malaika Arora ने शेयर कर दी इतनी बोल्ड फोटो, कि सेलेब्स भी पूछ रहे लोकेशन…
इस तस्वीर को मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘स्विम?’ मलाइका की इस बोल्ड फोटो को देखकर फराह खान ने ऐसा कमेंट कर दिया कि फैंस फराह के कमेंट का जवाब दे रहे हैं। Farah Khan Kunder ने कमेंट किया- ‘तुम कहां हो?’
फराह खान ने मलाइका से कमेंट में जैसे ही लोकेशन पूछी तो फैंस लगातार उनके कमेंट का जवाब दे रहे हैं। ज्यादातर फैंस ने कमेंट में मालदीव लिखा तो कुछ ने फराह को अर्जुन कपूर के इंस्टा को चेक करने की सलाह दी।
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस कभी अर्जुन कपूर के साथ तो कभी फोटोशूट की ऐसी-ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं कि लोग उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस को देख जमकर कमेंट करते हैं।
