सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट…

नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट आई है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1,365 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1,696 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (4 से 8 जुलाई) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 52,218 था, जो शुक्रवार तक घटकर 50,853 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 58,123 से घटकर 56,427 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।
इस सप्ताह सोने का रेट
4 जुलाई, 2022- 52,218 रुपए प्रति 10 ग्राम
5 जुलाई, 2022- 52,304 रुपए प्रति 10 ग्राम
6 जुलाई, 2022- 51,298 रुपए प्रति 10 ग्राम
7 जुलाई, 2022- 50,883 रुपए प्रति 10 ग्राम
8 जुलाई, 2022- 50,853 रुपए प्रति 10 ग्राम
इस सप्ताह चांदी का रेट
4 जुलाई, 2022- 58,123 रुपए प्रति 10 किलोग्राम
5 जुलाई, 2022- 58,153 रुपए प्रति 10 किलोग्राम
6 जुलाई, 2022- 56,449 रुपए प्रति 10 किलोग्राम
7 जुलाई, 2022- 56,881 रुपए प्रति 10 किलोग्राम
8 जुलाई, 2022- 56,427 रुपए प्रति 10 किलोग्राम
केंद्र सरकार ने सोने पर आयात शुल्क में पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। आयात शुल्क को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। सरकार के इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से देश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने यह कदम देश में सोने की मांग को घटाने के लिए उठाया है।
