अकाली दल को झटका, आदमपुर के गांव चोमो में पंच वेद प्रकाश अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

अकाली दल को झटका, आदमपुर के गांव चोमो में पंच वेद प्रकाश अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

आदमपुर (गणेश शर्मा)। आदमपुर के गांव चोमो में पंच वेद प्रकाश अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी में आते ही वेद प्रकाश को वाइस प्रधान का अधिकार दिया गया। मोहिंदर सिंह के पी और कांग्रेस प्रधान सन्नी गिल ने पंच वेद प्रकाश का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और वेद प्रकाश ने सरदार महेंद्र सिंह केपी का धन्यवाद किया।

वेद प्रकाश ने कहा कि अकाली दल पार्टी ने मेरे वार्ड का कोई विकास नहीं किया। इसलिए मैं अकाली दल पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।

Share