IPL auction 2022: शिखर धवन को पंजाब ने इतने करोड़ में खरीदा….

IPL auction 2022: शिखर धवन को पंजाब ने इतने करोड़ में खरीदा….

नई दिल्ली। भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आइपीएल 2022 मेगा आक्शन में सबसे पहले नंबर पर था और उनके नाम पर जमकर बोली लगाई गई। इस बोली में पंजाब ने बाजी मारी और उन्हें 8 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया। पिछले सीजन यानी साल 2021 तक वो दिल्ली के पास थे, लेकिन इस सीजन में वो अब पंजाब के हो गए। हालांकि दिल्ली ने भी उनके लिए बोली लगाई, लेकिन वो पंजाब को पीछे नहीं छोड़ पाए। शिखर धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था और वो 10 मार्की खिलाड़ियों में शामिल किए गए थे।

शिखर धवन की बात करें तो वो अब पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। शिखर धवन का आइपीएल करियर काफी शानदार रहा है और उन्होंने अब तक इस लीग में 192 मैचों में 34.84 की औसत से 5784 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 44 अर्धशतक शामिल है। आइपीएल के इन मैचों में धवन ने अब तक 654 चौके और 124 छक्के लगाए हैं।

वहीं पिछले सीजन में दिल्ली का हिस्सा रहे आर अश्विन इस बार अब राजस्थान रायल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अश्विन का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये थे और वो 5 करोड़ रुपये में बिके। अब अश्विन और जोस बटलर राजस्थान के लिए एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

आर अश्विन के अब तक के आइपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 167 मैचों में 145 विकेट लिए हैं। इन मैचों में उनका औसत 27.80 तो वहीं इकोनामी रेट 6.91 का रहा है। आइपीएल में उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट रहा है तो वहीं चार विकेट हाल उन्होंने एक बार लिया है।

Share