Punjabपंजाब विधानसभा चुनावः पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की बढ़ सकती हैं मुश्किलें…

पंजाब विधानसभा चुनावः पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की बढ़ सकती हैं मुश्किलें…

Date:

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में मनासा से कांग्रेस उम्मीदवार व पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि पंजाब सिंगर सिद्धू मुसेवाला के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया गया है। सिद्धू मुसेवाला के खिलाफ एडवोकेट सुनील मल्लन से जिला अदालत में केस दायर किया है। ऐसे में शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला एक बार विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ पंजाब विधानसभा चुनाव मतदान से पहले चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर किया गया है।

एडवोकेट मल्लन ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला के संजू गीत में उसने वकीलों के बारे में आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया है। उसने जान बूझकर वकीलों की छवि खराब करने का काम किया है। मूसेवाला ने जान बूझकर गलत नियत से यह गीत जारी किया और न्यायिक प्रणाली की छवि को खराब करने का काम किया।

एडवोकेट मल्लन ने कहा कि मुसेवाला अपने गाने के जरिए बॉर्डर स्टेट (पंजाब) के युवाओं को हिंसा और दंगे-फसाद की ओर फुसला रहा है। उन्होंने मूसेवाला पर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाए गए हैं। वह गाने में भद्दी शब्दावली का इस्तेमाल करता दिख रहा है। मूसेवाला का कृत्य आइपीसी की धाराओं, आर्म्स एक्ट और आइटी एक्ट की धाराओं के तहत आता है। इनमें देश के खिलाफ कृत्य करना, आपराधिक साजिश रचना, सांझा प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना, छवि को ठेस पहुंचाना, धमकाना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई बनती है।

अगर आप हमारे साथ कोई खबर साँझा करना चाहते हैं तो इस +91-95012-052222 नंबर पर संपर्क करें और हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करने के नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें,

Follow us on social media:

Popular

More like this
Related

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 47 डिग्री के पार

नई दिल्लीः उत्तर पश्चिम भारत में भयंकर गर्मी पड़ने...

ईयरफोन बना काल, रेलवे ट्रैक पर मिले 2 बहनों के शव, एक लापता

नई दिल्ली : जिले में एक बार फिर ईयरफोन...

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 20 मई को

ऊना/ सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में एस्कॉर्ट्स कुबोटा...

गगरेट में पकड़े गए गौ तस्कर

पूर्व विधायक चेतन्य शर्मा ने मौक़े पर पहुँच कर...

शौकिनों को बड़ा झटकाः शराब के दामों में होगी बढ़ौतरी 

अंबालाः शराब पीने के शौकिनों के लिए अहम खबर...

कांग्रेस नेता से 37.5 करोड़ की नगदी हुई बरामद

नई दिल्ली : झारखंड के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस...

नंगल जरियालां में पूर्व मंत्री  विक्रम ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट

ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव...

अफीम सहित जालंधर के पांच युवक काबू

ऊना /सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने हिमाचल पंजाब...
error: Content is protected !!